UCC पर बिहार NDA में बवाल के बीच 18 सितंबर को पटना में JDU की अहम बैठक, समान नागरिक संहिता पर क्या होगा फैसला?
Bihar UCC Controversy: समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के वर्ष 2029 से पहले एनडीए शासित 21 राज्यों में यूसीसी लागू करने संबंधी बयान के बाद जदयू ने इस मुद्दे पर व्यापक विचार-विमर्श की जरूरत जतायी है. इसी बीच 18 सितंबर को पटना में होने वाली जदयू की अहम बैठक को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज है.