-->
नीरज के खिलाफ अनंत सिंह का रुख कायम, बोले- नीतीश कुमार पसंद हैं लेकिन यह मेरी लड़ाई है

नीरज के खिलाफ अनंत सिंह का रुख कायम, बोले- नीतीश कुमार पसंद हैं लेकिन यह मेरी लड़ाई है


Anant Singh:
पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर जदयू के मोकामा विधायक अनंत सिंह ने अपना रुख साफ कर दिया है. जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ चुनाव में पूरी ताकत लगाने की बात पर अनंत सिंह अब भी कायम हैं. हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति अपनी व्यक्तिगत निष्ठा और सम्मान को लेकर भी स्पष्ट बयान दिया है.

रविवार को एक समाचार चैनल से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि वह किसी के बड़ाहिल नहीं हैं. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं और उन्हें पसंद करते हैं. इसके बावजूद नीरज कुमार के खिलाफ उनका राजनीतिक रुख नहीं बदला है.

नीतीश कुमार के शासन की तारीफ

अनंत सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासन की तारीफ करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में वह लंबे समय तक जेल में रहे, लेकिन इसके बावजूद उनके मन में नीतीश कुमार के प्रति सम्मान कम नहीं हुआ.

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को बनाया है और इसी वजह से वह उन्हें व्यक्तिगत रूप से पसंद करते हैं. उनके इस बयान से साफ है कि नीरज कुमार को लेकर उनके विरोध को वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ अपनी व्यक्तिगत लड़ाई के तौर पर पेश नहीं कर रहे हैं.

अनुज के समर्थन में सक्रिय रहने के संकेत

अनंत सिंह ने अपनी नालंदा और नवादा यात्रा का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि जनसुराज प्रत्याशी अनुज के समर्थन में प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जिस तरह स्वागत किया, उसे वह नहीं भूलेंगे.

उनके इस बयान को पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में अनुज के समर्थन में उनकी सक्रियता के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है.

बोले- नीरज ने विधानसभा चुनाव में चार बार विरोध किया

नीरज कुमार को लेकर अनंत सिंह ने अपना पुराना गिला भी सामने रखा. उन्होंने आरोप लगाया कि नीरज ने विधानसभा चुनाव के दौरान चार बार उनका विरोध किया था.

अनंत सिंह ने सवाल उठाया कि उस समय पार्टी के लोग कहां थे. उनका कहना था कि अब इस मामले में पार्टी के लोगों का हस्तक्षेप करना उचित नहीं है.

अनंत सिंह ने उठाया पार्टी में योगदान का सवाल

मोकामा विधायक ने यह भी सवाल उठाया कि पार्टी के लिए किसने कितना काम किया है, इस पर भी चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने नीरज कुमार के पार्टी के लिए योगदान को लेकर सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि उन्होंने पार्टी के लिए क्या किया है.

अनंत सिंह के इन बयानों से पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के बीच जदयू के भीतर चल रही राजनीतिक खींचतान एक बार फिर सामने आ गयी है. एक तरफ वह नीतीश कुमार के प्रति व्यक्तिगत सम्मान जता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर जदयू प्रत्याशी नीरज कुमार के खिलाफ अपने रुख पर कायम हैं.

0 Response to "नीरज के खिलाफ अनंत सिंह का रुख कायम, बोले- नीतीश कुमार पसंद हैं लेकिन यह मेरी लड़ाई है"

एक टिप्पणी भेजें

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article