बिहार की खबरें, सबसे पहले
ब्रेकिंग
ताजा खबरें पढ़ने के लिए Nation Sutra से जुड़े रहें

दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महारैली: तेजस्वी बोले- वोट चोरों को नहीं छोड़ेंगे, ज्ञानेश कुमार से पूछा- मोदी जी की सुनोगे या जनता की?


INDIA Bloc Rally Delhi:
SIR के खिलाफ और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर रविवार को दिल्ली में INDIA ब्लॉक की महारैली आयोजित की गयी. रैली में बिहार से राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस सांसद अखिलेश सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव समेत कई नेता शामिल हुए.

रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि देश सब कुछ देख रहा है. संवैधानिक संस्थाएं काम नहीं कर रही हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से सवाल किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुनेंगे या देश की जनता की.

तेजस्वी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मिट्टी में मिलने नहीं देंगे. हम बिहारी हैं, मिटने नहीं देंगे. उन्होंने यूपी चुनाव में भाजपा को हराने का संकल्प भी जताया.

तेजस्वी बोले- वोट चोरों के खिलाफ महाभारत का आयोजन

रैली में तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने आज वोट चोरों के खिलाफ महाभारत का आयोजन किया है. आज शकुनी अपना खेल खेल रहे हैं, तो हमें कुरुक्षेत्र में उतरना पड़ रहा है.

उन्होंने कहा कि कुछ लोग तय कर रहे हैं कि देश में कौन वोट देगा और कौन नहीं. देश देख रहा है कि संवैधानिक संस्थाएं न्याय नहीं कर रही हैं.

तेजस्वी ने कहा कि इन पर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए, ताकि किसी व्यक्ति में हिम्मत न हो कि वह देश के लोकतंत्र को खत्म कर सके.

मुकेश सहनी बोले- बिहार में हम लोग लीड करेंगे

इस महारैली में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी को आमंत्रित नहीं किया गया है. इस पर मुकेश सहनी ने कहा कि रैली में उनकी पार्टी के कई कार्यकर्ता शामिल हुए हैं.

उन्होंने कहा कि हम लोग मंच पर कुर्सी के पीछे बैठने के लिए नहीं हैं. इसलिए बिहार में हम लोग नेतृत्व करेंगे.

तेजस्वी ने संवैधानिक संस्थाओं पर उठाए सवाल

रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि संवैधानिक संस्थाएं न्याय नहीं कर रही हैं. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से सवाल किया कि वे प्रधानमंत्री मोदी की सुनेंगे या देश की जनता की.

तेजस्वी ने कहा कि देश के लोकतंत्र को मिट्टी में मिलने नहीं देंगे. उन्होंने यूपी चुनाव में भाजपा को हराने की बात भी कही.