स्वतंत्रता दिवस पर किया गया पौधारोपण
स्वतंत्रता दिवस पर किया गया पौधारोपण
पटना सिटी। स्वतंत्रता दिवस पर लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान की ओर से अनुमंडल कार्यालय परिसर मे पौधारोपण किया गया।इस मौके पर एएसपी राजकिशोर सिंह ने पौधारोपण किया। उन्होंने कई तरह के औषधीय पौधे लगाए।
इस अवसर पर एएसपी ने कहा की पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरुरी है। इससे वातावरण स्वच्छ रहता है। इसके लिए हर व्यक्ति को आगे आने की जरूरत है। हर व्यक्ति कम से कम एक पेड अवश्य लगाए।संगठन द्वारा किए जा रहे कार्य को उन्होने सराहनीय बताया। इस अवसर पर लेट्स इंस्पायर बिहार अभियान से जुड़े बाबू भाई ने एएसपी राजकिशोर सिंह को अंगवस्त्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बाबू भाई ने कहा कि एएसपी राजकिशोर सिंह जैसे पदाधिकारी हमलोग के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं।
0 Response to "स्वतंत्रता दिवस पर किया गया पौधारोपण"
एक टिप्पणी भेजें