जयनगर के फुलकाहा में इंद्र पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
रिपोर्ट : पांडव कुमार यादव
मधुबनी जिले के जयनगर प्रखंड की बेलही पूर्वी पंचायत के फुलकाहा गांव में इंद्र पूजा मेला के अवसर पर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. धार्मिक जयघोष के बीच निकली शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में नजर आया.
श्रद्धालुओं ने कलश लेकर निकाली शोभायात्रा
कलश शोभायात्रा का आयोजन मेला अध्यक्ष शिव कुमार यादव के नेतृत्व में किया गया. श्रद्धालु कलश लेकर धार्मिक जयघोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए. इस दौरान स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला.
कई गणमान्य लोग रहे मौजूद
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्रजकिशोर यादव मौजूद रहे. इसके अलावा पूर्व राजद विधानसभा प्रत्याशी एवं जयनगर के पूर्व प्रमुख सूर्यनाथ यादव, राजद नेता प्रदीप प्रभाकर, पूर्व मुखिया भोला यादव, मुखिया लाल बिहारी मंडल, मनोज वर्मा, पूर्व मुखिया प्रत्याशी अजय सिंह, सरपंच रामचंद्र मंडल, पूर्व मुखिया देवनारायण यादव, संचालक विशुन देव यादव और राजद नेता गंगा यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
पूजा समिति और स्थानीय लोगों के सहयोग से इंद्र पूजा मेला और कलश शोभायात्रा की तैयारियां की गयी थीं. आयोजन को लेकर गांव और आसपास के क्षेत्रों में उत्साह का माहौल बना हुआ है.
0 Response to "जयनगर के फुलकाहा में इंद्र पूजा को लेकर निकली भव्य कलश शोभायात्रा, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़"
एक टिप्पणी भेजें